डंडा: मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े टैंकर से टकराई, एक व्यक्ति घायल
Danda, Garhwa | May 2, 2026 डंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरटा गांव में बहन के घर जाने के दौरान पलामू जिले के रेहला निवासी पूर्व वार्ड सदस्य सूरज राम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत करचा गांव के समीप उनकी मोटरसाइकिल के सड़क पर खड़े टैंकर से टकराने से हुई।