नासरीगंज: मौना में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत हुई
प्रखंड क्षेत्र के मौना गांव में आठ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ सह मां काली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार को भव्य जलभरी यात्रा निकाली गई। श्रीधर प्रपन्नाचार्य जी महाराज उर्फ सोनू बाबा के सानिध्य में निकली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और जयघोष के साथ अमियावर सोन नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर यज्ञ मंडप में प्रवेश कि