दरभा: रायपुर की आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश का सुनहरा मौका, 28 अप्रैल से शुरू होंगे राज्य स्तरीय चयन ट्रायल
Darbha, Bastar | Apr 24, 2026 छत्तीसगढ़ के होनहार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को तराशने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर स्थित आवासीय खेल अकादमी में नए प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।