पुवायां: सिधौली के रजऊ चक में भारतीय किसान यूनियन परिवर्तन वादी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हुए शामिल
दरअसल आज सिधौली क्षेत्र के रजऊ चक में भारतीय किसान यूनियन परिवर्तन वादी की शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव शामिल हुए। यहां पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पार्टी के नवनियुक्त किए गए पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई गई। और कई कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।