महज 24 घंटे के भीतर शहर में ऑनलाइन ठगी के दो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। एक रिटायर्ड अधिकारी को पेंशन कार्ड अपडेट कराने के बहाने APK फाइल भेजकर ₹1.73 लाख की चपत लगा दी गई, जबकि दूसरे मामले में एक व्यापारी के खाते से बिना किसी कॉल, OTP या लिंक क्लिक किए ही ₹1.37 लाख से ज्यादा उड़ा लिए गए। दोनों मामलों ने साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी है, वहीं लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।