कोहकामेटा: कोहकामेटा में सेवा सेतु शिविर में 132 ग्रामीण लाभान्वित
कोहकामेटा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सेवा सेतु शिविर में 132 हितग्राहियों को आयुष्मान योजना, श्रम विभाग, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही पोषण और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक के जरिए योजनाओं की जागरूकता बढ़ाई गई।