बैरगनिया प्रखंड क्षेत्र के पताही पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 स्थित ढांगर टोला में एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान विक्रम मांझी की पुत्री के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।