हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर 45 डिग्री गर्मी में पानी के लिए तरसे विद्यार्थी, करुणा कॉलेज में छात्रों ने किया हंगामा
भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट और अव्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को करुणा कॉलेज में विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। 45 डिग्री तापमान में पानी नहीं मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।विद्यार्थियों का आरोप था कि कॉलेज परिसर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है।