झांसी: नकटा चौपड़ा मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पत्नी ने देखा तो पति फंदे पर लटका था
Jhansi, Jhansi | May 20, 2026 नकटा चौपड़ा मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड , पत्नी देखने गई तो पति फंदे पर लटका था आपको बतादे झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। पहले परिजनों के साथ खाना खाया और फिर वह सोने चला गया। थोड़ी देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो पति फंदे पर लटका था। फिलहाल परिजन सुसाइड के कारणों की जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।