धौलपुर: सागर पाड़ा चौकी ने नाकाबंदी में पकड़ा बजरी से भरा ट्रक, पुलिस को देख झाड़ियों में छोड़कर भागा ड्राइवर
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चौकी ने देर रात को बजरी से भरा एक ट्रक पकड़ा है। पुलिस को देख आरोपी ट्रक ड्राइवर ट्रक को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। तलाश के बावजूद ड्राइवर के न मिलने पर पुलिस ने इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए ट्रक में प्रतिबंधित चंबल बजरी होने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।