बिक्रमगंज: ढोलन टोला गांव के समीप नहर पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत
विक्रमगंज के ढोलन टोला गांव के पास नहर पर एक सड़क हादसे में घायल संझौली थाना क्षेत्र के सुसाढ़ी गांव के कन्हैया सेठ की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह ढोलन टोला गांव के पास भोजपुर रजवाहा नहर पुल के पास यह हादसा हुआ था। कन्हैया सेठ अपनी लूना गाड़ी से सूर्यपुरा स्थित ससुराल मेला देखने जा रहे थे। जी आज शव पहुंचा गांव।