बांसवाड़ा: खमेरा गांव की महिला से प्रेम प्रसंग में बेरहमी की हद, सिर पर वार से गई अनिल की जान, शरीर पर मिले चोटों के निशान
मेडिकल बोर्ड के अनुसार, आरोपियों ने अनिल की हत्या किसी धारदार हथियार से नहीं बल्कि लाठी या पत्थर जैसे भारी वस्तु से बेरहमी से पीटकर की। शरीर पर अनगिनत ‘ब्रूसेस’ (चोट के निशान) मिले, लेकिन बाहरी खून की एक बूंद तक नहीं निकली।डॉक्टरों के अनुसार, मौत की मुख्य वजह सिर पर लगी गंभीर अंदरूनी चोट रही। जोरदार प्रहार से सिर की नसें फट गईं और अंदर खून का थक्का जम गया।