धमतरी: पुलिस ने नशे पर किया वार, 6 माह में 5.70 करोड़ का गांजा-चिट्टा किया जब्त, 59 तस्कर गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार एसपी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में धमतरी पुलिस ने नशे के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई की है। अंतर्राज्यीय तस्करी रोकने के लिए ओडिशा-कोंडागांव सीमा के बोरई, कुन्दई व विश्रामपुरी ट्राई-जंक्शन पर चेक पोस्ट बनाकर सघन जांच की जा रही है। पिछले 6 माह में एनडीपीएस एक्ट के 29 मामलों में 59 आरोपी पकड़े गए।