पत्थलगांव: पत्थलगांव में मशीन लदे 22 चक्का ट्रक से लगा भीषण जाम, कुछ देर तक यातायात थमा
शहर के जशपुर रोड पर शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय भीषण सड़क जाम की स्थिति बन गई, जब रांची से मशीन लेकर आ रहा 22 चक्का भारी ट्रक सड़क के बीचोंबीच धीरे-धीरे गुजरने लगा। भारी वाहन के कारण सड़क के दोनों ओर कार, बस, ट्रक और बाइक सहित वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के चलते कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़