धोरैया में 12.440 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार | Banka News Today |
बांका जिले के धोरैया में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पोठिया गांव स्थित सीतला मंदिर के समीप छापेमारी कर पुलिस ने 12.440 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने रविवार को धोरैया थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और पोको कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में धोरैया थाना कांड संख्या 295/2026 दर्ज कर NDPS Act की धारा 8(c) एवं 21(c) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।
देखिए बांका जिले की यह पूरी खबर और जानिए पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
📍 स्थान: धोरैया, बांका, बिहार 🎥 रिपोर्ट: बांका अपडेट
🔴 Banka Update पर देखिए बांका जिले की ताजा खबरें।
बांका की स्थानीय खबरों, अपराध, प्रशासनिक
Amarpur, Banka | Oct 11, 2026