ईसागढ़: ईसागढ़ में चुंगी नाके के पास कच्ची शराब बेचने पर पुलिस ने 32 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया
ईसागढ़ पुलिस को बुधवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ईसागढ़ में चुंगी नाके के पास कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से कंडेल गंज मोहल्ला, ईसागढ़ निवासी प्रहलाद उर्फ रोमी सोनी उम्र 32 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।