सूरजपुर: सूरजपुर कोरिया सीमा क्षेत्र के मंदिर के पास लावारिस हालत में मिली दो माह की बच्ची, पुलिस ने लिया संरक्षण में
सूरजपुर-कोरिया सीमा क्षेत्र के एक मंदिर के पास गुरुवार सुबह करीब दो माह की दूधमुंही बच्ची लावारिस हालत में मिली। सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद पास जाकर देखा तो बच्ची कपड़े में लिपटी हुई थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा।