बेगूसराय: गढ़हरा थाना पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
गढ़हरा थाना की पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि गढ़हरा थाना की पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही थी. इसी के तहत जितेंद्र कुमार राय उर्फ कारू को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है.