बरेली: थाना जैतीपुर क्षेत्र के रहने वाले पोशाकी लाल की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल
जिला शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर का गांव बिनौरा के रहने वाले 45 वर्षीय पोशाकी लाल के रिश्तेदार ने बताया कि कल देर शाम गांव के ही भोगराज के साथ बाइक से फरीदपुर शादी में शामिल होने जा रहे थे। तभी भुता थाना क्षेत्र के मेवाती गोटिया के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पोशाकी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। और भोगराज गंभीर रूप से घायल हो गया।