गुना नगर: हनुमान टेकरी मंदिर मेला ग्राउंड पार्क में नपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, निकाला दस ट्रॉली कचरा
गुना। श्री हनुमान टेकरी मंदिर मेला ग्राउंड पार्क में सफाई के श्रमदान में भाग लेते हुए नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में दस ट्रॉली कचरे का सफाया किया गया। इस सफाई अभियान में भाजपा नेता अरविंद गुप्ता, सीएमओ तेज सिंह यादव, और अन्य नेता उपस्थित थे।