गुना नगर: उमरी रोड पर नकली पुलिसकर्मी का वाहनों को रोककर चालान बनाने की बात करते वीडियो वायरल, ट्रैफिक TI बोले- होगी कार्रवाई
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के उमरी रोड पर पुलिस की वर्दी पहने वाहनों को रोकते हुए चालान बनाने की बात करते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है वायरल वीडियो पर यातायात थाना प्रभारी टीआई अजय प्रताप सिंह ने कहा वीडियो संज्ञान में आया है इस व्यक्ति को में नहीं जानता, वर्दी पहनकर ऐसा करना गलत है संबंधित थाना क्षेत्र के टीआई कार्रवाई की बात हुई है