गुना नगर: हाट रोड पर सड़क किनारे खड़े होने वाले ठेले वालो और फुटकर दुकानदारो को नगर पालिका टीम ने पुरानी गल्ला मंडी में किया शिफ्ट
गुना नगर पालिका की टीम द्वारा शहर के हाट रोड पर सड़क से अतिक्रमण और हाथ ठेले वालों को हटाने की कार्यवाही की, 11 फरवरी रविवार को दोपहर के समय गुना शहरी तहसीलदार गौरी शंकर बैरवा नगर पालिका सीएमओ तेज सिंह यादव हाट रोड पहुंचे, हाट रोड पर फल सब्जी एवं अन्य फुटकर सामान बेचने वाले ठेले वालों को पुरानी गल्ला मंडी में चयनित किए गए स्थान पर शिफ्ट किया गया