गुना नगर: अतिथि शिक्षकों ने गुना में किया प्रदर्शन, पूर्व सीएम की घोषणाओं पर अमल करने को लेकर सीएम के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना जिले के अतिथि शिक्षकों ने रविवार को फिर एक बार सड़कों पर उतरे, अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर शास्त्री पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अतिथि शिक्षकों ने महापंचायत में पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करने की मांग उठाई।