मानिकपुर: मानिकपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में राहत, मरीजों के परिजनों के लिए 9.38 लाख की लागत से बनेगा रैन बसेरा
सोमवार दोपहर 12 बजे चित्रकूट में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के तहत मानिकपुर सीएचसी में 9.38 लाख रुपये से रैन बसेरा और शौचालय निर्माण की घोषणा हुई। सीएमओ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि सरधुवा में जनरेटर व आरओ वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।