चांदवा: चकला खेल मैदान पर ट्रैक्टर चलाने से ग्रामीणों में नाराजगी,सीओ से मैदान बचाने की लगाई गुहार
चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत अंतर्गत चकला गांव स्थित खेल मैदान को ट्रैक्टर से जोत दिए जाने से स्थानीय ग्रामीणों और खिलाड़ियों में भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे बताया कि अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा को बीते तीन जुलाई को एक आवेदन सौंपकर खेल मैदान को बचाने की मांग की थी।