टंडन सेतु पर तेज रफ्तार का कहर!
कैंट थाना क्षेत्र स्थित टंडन सेतु पर एक तेज रफ्तार वेन्यू कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना मानी जा रही है।
सवाल बड़ा है — शहर की सड़कों पर आखिर रफ्तार का ये खेल कब रुकेगा?
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #BreakingNews #Accident