छौड़ाही: दरवाजे पर चढ़कर की फायरिंग, माँ हुई बेहोश; एक आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी की तैयारी
छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के भोजा गांव में सोमवार की शाम लगभग 5 बजे करीब उस समय अफरातफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने घर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। घटना में बाल-बाल बचे गृहस्वामी ने किसी तरह घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि गोली की आवाज से उनकी मां बेहोश हो गईं।पीड़ित रामबाबू पंडित के द्वारा दी जा रही जानकारी।