दमोह: इंद्रा कॉलोनी में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते चले लाठी डंडे, 8 गंभीर घायलों को लहूलुहान अवस्था में कराया भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 13, 2026 दमोह शहर की इन्द्रा कॉलोनी में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद राठौर और रायकवार समुदाय के लोगों में लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट हुई। घटना में महिलाओं सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची।