सिवनी: सिवनी में IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते सटोरी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जब्त
Seoni, Seoni | Apr 29, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे एक सटोरी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली टीआई सतीश तिवारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी शुभम पटेल को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे से पकड़ा गया, जिसके पास से दो एंड्राइड मोबाइल और 5100 रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी व्हाट्सएप के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था।