महोबा: महोबा से सटे मटौंध के पास बारात लेकर जा रही एक क्लूजर अनियंत्रित होकर पलटी, क्लूजर सवार करीब 15 लोग जख्मी
Mahoba, Mahoba | Apr 21, 2026 हमीरपुर के बंडवा निवासी सतीश कि बारात गौरीहर गांव जा रही थी। बारात कि क्लुजर मटौंध के पास पलट गई। क्लूजर में सवार दूल्हे का चचेरा भाई सुरेंद्र, सचिन, कंधीलाल, हलकुट्टा, दिलीप, तुलसीदास, मिथुन, रघु सहित करीब 15 लोग इस हादसे में जख्मी हो गए। सभी घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।