जांजगीर: जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप ने की मांग, शिक्षा मद के कार्य पंचायतों से कराए जाएं, नहीं तो घटेगी गुणवत्ता
जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप ने शिक्षा मद से होने वाले निर्माण कार्यों को लेकर अहम सुझाव दिया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे सभी कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराए जाएं, जिससे कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।आज बुधवार की सुबह 11 बजे कलेक्टर को पत्र लिखकर यह मांग की है कि शिक्षा मद से कराए जाने वाले निर्माण कार्य जैसे कि स्कूल भवन, अतिरिक्त कक्ष, शौचालय।