फतेहाबाद: निबोहरा के ग्राम समंस का पुरा निवासी धर्मेंद्र सिंह बने समीक्षा अधिकारी, गांव में हर्ष की लहर
निबोहरा क्षेत्र के ग्राम समंस का पुरा निवासी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र रोशन सिंह जादौन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 5 अप्रैल 2026 को घोषित RO/ARO 2023 के अंतिम परिणाम में उन्होंने 262वीं रैंक हासिल करते हुए लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी बने हैं।