कोलायत: देशनोक थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से मारपीट व जान से मारने के आरोप में मामला दर्ज हुआ ,नोखा सीओ करेंगे जांच
देशनोक थाना क्षेत्र के गांव गीगासर की वृद्धा ने मारपीट,जाति सूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज करवाया हैं। देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गीगासर की 70 वर्षीय लिछमा देवी पत्नी धूड़ाराम मेघवाल ने सुवा महाराज उर्फ भोमा राम जाट के खिलाफ उसके आवासीय भूमि में अवैध रूप से जल कुंड निर्माण का आरोप लगाया है।