मांझी: दाउदपुर में बेखौफ बदमाशों ने बनवार फ्लाईओवर के पास डाककर्मी की पत्नी से की चेन स्नेचिंग
Manjhi, Saran | Apr 23, 2026 दादपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को फ्लाईओवर के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक डाककर्मी की पत्नी से सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गए जानकारी के अनुसार सत्येंद्र प्रताप सिंह अपने पत्नी के साथ छपरा से एकमा पोस्ट ऑफिस मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मार कर चेन छीन ली।