जगदीशपुर: मंसर गांव में पुराने प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक पर दबिया से हमला, आरोपी गिरफ्तार
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मंसर गांव में पुराने प्रेम प्रसंग को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट के दौरान एक युवक पर धारदार दबिया से हमला कर दिया गया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।