हुसैनाबाद: कस्तूरबा स्कूल में अचानक छापा, अध्यक्ष ने पकड़ीं कई खामियां!
हुसैनाबाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार दोपहर को नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, छात्रावास व्यवस्था और छात्राओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। अध्यक्ष ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई और रोजमर्रा की समस्याएं भी सुनीं।