बबेरू: मर्का पुलिस ने महिला को अवैध तमंचे से गोली मारने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Baberu, Banda | Apr 13, 2026 बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बबेरू क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह निकट पर्यवेक्षण मे मरका पुलिस के द्वारा महिला पर अवैध तमंचे से फायर कर घायल करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।