हनुमानगढ़: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक की जान ली, हनुमानगढ़ टाउन की टिब्बी रोड़ पर हुआ दर्दनाक हादसा
टाउन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए जिससे मौके पर जाम लग गया और तुरंत इसकी सूचना टाउन पुलिस को दी। मृतक के भाई कृष्ण गोपाल पुत्र वासुदेव अरोड़ा (44) निवासी नई आबादी गली नंबर 01, हनुमानगढ़ टाउन ने टाउन थाने में मामला दर्ज करवाया है।