अनूपपुर: भोलगढ़-खांडा के जंगल में हाथियों का डेरा, वन विभाग सतर्क
अनूपपुर। वन परिक्षेत्र, थाना एवं तहसील अनूपपुर अंतर्गत भोलगढ़ और खांडा के बीच जंगल में एक हाथी पहुंचकर विश्राम कर रहा है। वन विभाग को इसकी सूचना मिलते ही टीम सतर्क हो गई है और लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग द्वारा आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।