कुशलगढ़: मनरेगा कार्यों पर SDM श्रद्धा सिंह ने दिखाई सख्ती, फर्जी हाजिरी और लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी
कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी श्रद्धा सिंह ने बुधवार को 11 बजे नगर पालिका द्वारा संचालित मनरेगा कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कार्य प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने खेड़ापति हनुमान मंदिर क्षेत्र एवं मगरी माता पहाड़ी क्षेत्र में चल रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए स्थानीय मेट अमित चरपोटा और कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र डामोर से जानकारी प्राप्त की।