चरखारी: खरेला पहुंचे जालौन सांसद ने पूर्व मंत्री बादशाह सिंह से की मुलाकात, कहा- आप सपा की जीत के कर्णधार हैं
जालौन सांसद नारायणदास ने पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के आवास खरेला पहुंचकर भेंट की। जालौन सांसद ने पूर्व मंत्री को अपना बडा भाई बताते हुये कहा कि पूर्व मंत्री बादशाह सिंह की मेहनत व रणनीति से बुंदेलखंड की चार लोकसभा सीटों में से तीन सीटों पर सपा को जीत मिली थी। पूर्व मंत्री को सक्रिय राजनीति में लौटाने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।