सगड़ी: चांदपुर में तिलक से दो दिन पहले उजड़ गई खुशियां, शादी वाले घर समेत तीन मकानों में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Sagri, Azamgarh | Apr 23, 2026 आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में हरिजन बस्ती में बीती रात अज्ञात चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया । जिसने एक परिवार की शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार के घर से तिलक के लिए रखे गए एक लाख रुपये समेत लाखों के जेवरात और सामान चोरी हो जाने से पूरा परिवार बदहवास है ।