मोहम्मदी: बरवर के मकसूदपुर फीडर पर 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित, ग्रामीणों में बढ़ी परेशानी
बरवर। विद्युत पावर हाउस बरवर ग्रामीण क्षेत्र के मकसूदपुर फीडर पर 15दिनो से विद्युत आपूर्ति बाधित चल रहीं है। जिसके चलते सैकड़ो ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंच कर जेई से शांति पूर्वक वार्ता लाप कर सुचारू रूप से बिजली चालू करने की बात कही तथा हम किसानो को समय से बिजली नही मिलती है तो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।