सिंचाई विभाग की अनदेखी किसानों पर भारी पड़ रही है।भीतरगांव में सैकड़ों बीघा खेत तिलहन फिर गेहूं की पलेवा के लिए तैयार हैं। माइनर से पानी मिलना तो दूर विभाग ने उनकी सफाई तक नहीं कराई है।कटीली झाड़ियों के कारण माइनर दिखाई तक नहीं देती है। किसान नयन सोनकर बुधवार शाम 5बजे बताया पानी न मिलने से खेती नहीं हो पा रही सिंचाई विभाग में शिकायत की,कोई कार्रवाई नहीं हुई।