औरैया: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ा रहे डंपर की सड़क दुर्घटना में दरोगा की मौत, चालक व मालिक देवकली तिराहे के समीप
कानपुर-इटावा हाईवे पर पुलिस पीआरवी में टक्कर मारकर उपनिरीक्षक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डंपर चालक और मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से डंपर के अलावा दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल पुलिस जांच और यातायात चालान से बचने के लिए किया जाता था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में