शिमला शहरी: शिमला पुलिस का नशा उन्मूलन अभियान, सैकड़ों युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों को किया जागरूक
शिमला पुलिस ने जिलेभर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूलों, पंचायतों और स्थानीय समुदायों में चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव बताकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया। पुलिस की यह पहल नशा रोकने और युवाओं को सही दिशा देने के लिए जारी है।