मथुरा: वृन्दावन में छिपा आरोपी, जिसने गुजरात की युवती को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठे, गुजरात पुलिस ने चैतन्य विहार से पकड़ा
गुजरात के कच्छ जनपद के थाना भुज की पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर को वृन्दावन पुलिस के साथ दबिश देकर चैतन्य विहार स्थित बाँके बिहारी गैस्ट हाउस में छिप कर रह रहे 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। गुजरात की युवती ने राजस्थान कोटा निवासी हर्षित के खिलाफ ब्लैक मेल कर 7 लाख रुपए ऐंठने और पैसे वापस मांगने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में केस कराया था।