मथुरा: गोदा विहार आश्रम में होलीकोत्सव की धूम, लठामार होली में ब्रज की हुरियारिनों ने भक्तों पर बरसाईं प्रेम पगी लाठियां
कान्हा की नगरी वृन्दावन में होली की खुमारी बढ़ती जा रही है। मंदिर देवालयों में भक्तो द्वारा पूरे भक्तिभाव के साथ होलिकोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को आश्रम गोदा बिहार में ठा राधा बिहारी जी महाराज के पावन सान्निध्य में फूलों की होली के बाद लाठामार होली खेली गई। जिसमें ब्रज की हुरियारिनों ने भक्तो पर जमकर प्रेम से पगी लाठियां बरसाई।