मथुरा: वृन्दावन से 3 दिन पहले चोरी हुई स्विफ्ट कार परिक्रमा मार्ग से बरामद, पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई कर भेजा जेल
वृंदावन के गोपीनाथ बाग इलाके से 9 मार्च की सुबह करीब 6 बजे रितेश कुमार शाह की स्विफ्ट डिजायर कार UP-85-AJ-1000 घर के पास से चोरी हो गई थी, पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रंगजी चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर परिक्रमा मार्ग से केसीघाट निवासी गौरव को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद की, जिसका चालान कर जेल भेज दिया।