दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद Shatrughan Sinha ने कहा कि उन्होंने लगभग 30 वर्षों तक भाजपा में काम किया है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने उनके बारे में कुछ कहा होगा तो उसकी मंशा अच्छी ही रही होगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प Mamata Banerjee के साथ रहना है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मैं हमेशा ममता बनर्जी के साथ रहूंगा। अगर मैं अकेला भी रह गया तो 'एकला चलो' के सिद्धांत पर उनके साथ खड़ा रहूंगा।" उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कहीं और जाने की उनकी कोई योजना नहीं है।
.
.
.
.
#ShatrughanSinha #MamataBanerjee #TMC #TrinamoolCongress #PoliticalNews
Fatehabad, Agra | Jun 12, 2026